UP Agriculture Kisan Registration 2024

हमारे भारत सरकार अपने देश के किसानों की हित के लिए बहुत सी योजनाएं निकलते रहता है | इसकी जानकारी राज्य सरकार https://agriculture.up.gov.in/ किसान रजिस्ट्रेशन की सुविधा को लांच किया है | UP agriculture पोर्टल पर किसानों के लिए विभिन्न सरकारी योजनाओं का आवेदन कर के लाभ भी प्राप्त कर सकते हैं |

इस ऑफिसियल पोर्टल UP Agriculture को शुरू करने का मात्र एक उद्देश्य यह है कि राज्य सरकार द्वारा किसानों के हित में शुरू की गई योजनाओं की जानकारी एक ही जगह उपलब्ध कर दी जाती है | जिससे किसानों को अलग-अलग पोर्टल पर जाने और सरकारी दफ्तरों के चक्कर न काटने पड़े

अगर आप भी उत्तर प्रदेश के एक किसान हैं और राज्य सरकार द्वारा निकाली गई सरकारी योजनाओं का लाभ उठाना चाहते हैं तो हमारे इस ब्लॉग को अंत तक अवश्य पढ़ें | जिसमें UP agriculture पोर्टल से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की गई हैं |

UP agriculture 2024

इस पोर्टल को उत्तर प्रदेश के किसानों के लिए शुरू की गई है | योजना का लाभ उठाने के लिए उत्तर प्रदेश के किसान भाइयों को UP agriculture com पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा, क्योंकि इस सुविधा का लाभ उन्हीं किसानों को खुद दिया जाएगा जो इस पोर्टल पर पंजीकृत होंगे | इस योजना के तहत राज्य सरकार द्वारा किसानों के हित में शुरू की गई योजनाओं का लाभ आप घर बैठे आसानी से ले सकते हैं | जिससे आपका समय और पैसे दोनों का बचत होगा |

कृषि विभाग या उत्तर प्रदेश द्वारा UP agriculture कृषि पोर्टल पर आने वाली योजनाओं के बारे में समय-समय पर जानकारी भी दी जाती है | जिसमें किसानों को कृषि से सम्बंधित सभी योजनाओं की जानकारी बिना किसी परेशानी की ऑनलाइन है घर बैठे प्राप्त कर सकते हैं | किसान भाई इस पोर्टल के माध्यम से अलग-अलग योजना के लिए अलग-अलग पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करने से बचेंगे

upagriculture com पोर्टल की जानकारी

UP agriculture उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सन 2024 में चलाया गया एक ऐसा पोर्टल है | जिसमें राज्य के सभी किसान भाई लाभार्थी हैं | इस शुरू करने का मुख्य उद्देश्य यह है कि एक ही पोर्टल पर सरकार द्वारा चलाई गई विभिन्न योजनाओं की का लाभ घर बैठे ऑनलाइन ही प्रदान करना है |

UP agriculture के माध्यम से दी जाने वाली सुविधाएं

  • किसान क्रेडिट कार्ड हेतु आवेदन
  • एफपीओ शक्ति
  • समस्या निवारण प्रणाली
  • अपना पंजीकरण नंबर जाने
  • लाभार्थियों की सूचीअनुदान खाते में भेजने की प्रगति जाने
  • किसान कल्याण मिशन
  • कहां किसको क्या लाभ मिला
  • सफलता की कहानी
  • महत्वपूर्ण योजनाओं में लाभ विवरण
  • यंत्र खेत या तालाब पर अनुदान हेतु टोकन निकालें

UP Agriculture 2024 पोर्टल पर उपलब्ध नई सूचनाएं

  • कोषागार के नए फॉर्मेट पर DDO लॉगइन में बेनेफिशरी फाइल जनरेट करने के लिए Both के ऑप्शन पर जाकर जेनरेट बेनिफिशियरी फाइल new format (Green Tab) चुनें।
  • उत्तर प्रदेश के चार जनपद इनमें से शामली, श्रावस्ती, हापुड़ और चंबल जिनका कोषागार खाता इलाहाबाद बैंक में है | वह कोषागार के नए फॉर्मेट पर DDO लॉगइन में बेनिफिशियरी फाइल जनरेट करने के लिएBoth के ऑप्शन पर जाकर जेनरेट बेनिफिशियरी फाइल  new format (Blue Tab) चुनें।
  • DDO संबंधित समस्या समाधान के लिए डीबीटी पोर्टल पर “सुझाव एवं शिकायतें” में कृषि विभाग अधिकारियों के लिए लिंक उपलब्ध, ऑनलाइन समस्या निवारण प्रणाली पर अनुरोध/प्रस्ताव भेजें | इसके लिए लॉगिन आईडी एवं पासवर्ड यूपी कृषि निदेशक को उपलब्ध कराया गया सी.यू.जी. लॉगइन आई०डी० एवं पासवर्ड ही होगा।

किसानों के लिए UP एग्रीकल्चर पोर्टल पर उपलब्ध नई अपडेट

  • पीएम कुसुम योजना के बैंक ड्राफ्ट डीडी लोगों से अपलोड करें
  • बिल मॉनिटरिंग सिस्टम-डायरेक्टरेट ऑफ़ एग्रीकल्चर
  • कृषि यंत्र के डीबीटी की प्रगति (सोलर पंप की अतिरिक्त)
  • सोलर पंप लाभार्थी चयन सत्यापन प्रगति
  • सुझाव एवं शिकायतें
  • किसान सहायता
  • आईएफएससी कोड खोजे
  • यंत्र की भौतिक लक्ष्य की चयन के सापेक्ष प्रगति रिपोर्ट
  • दो मिलियन फार्मर्स स्कूल (किसान पाठशाला) प्रतिभागी कृषक सूची
  • मृदा स्वास्थ्य कार्ड अनुश्रवण तंत्र
  • प्रमोशन ऑफ़ एग्रीकल्चर मैकेनाइजेशन फार इन – सीटू मैनेजमेंट ऑफ़ क्रॉप रेसिड्यू योजना अंतर्गत किस यंत्रों का विवरण
  • 35 कलम का लाभार्थी वार रिपोर्ट
  • डीबीटी के माध्यम से वितरण अनुदान के लाभार्थियों की विस्तृत सूची
  • उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग उत्तर प्रदेश की योजनाओं के लिए पंजीकरण
  • फार्म मशीनरी बैंक के लिए समूह पंजीकरण की सूची
  • CRM Implement Empanelment
  • ग्राम स्तर पर स्थानीय उद्यमियों के द्वारा मृदा परीक्षण प्रयोगशाला की स्थापना हेतु आवेदन
  • बीज ग्राम योजना सीड नेट रिपोर्ट

UP Agriculture 2024 का उद्देश्य

प्रदेश सरकार ने किसानों के लिए UP agriculture किसान रजिस्ट्रेशन पोर्टल को कृषि से जुड़ी जानकारी तथा अनेक सरकारी योजनाओं का लाभ प्रदान करने के उद्देश्य से शुरू किया है क्योंकि सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए किसानों को कृषि विभाग या फिर किसी सरकारी दफ्तर जाना पड़ता था | जिसमें किसानों के समय तथा पैसे की बर्बादी होती थी तथा उन्हें आने-जाने में काफी कठिनाइयों का सामना भी करना पड़ता था, परंतु अब राज्य सरकार द्वारा

इस पोर्टल पर सरकारी योजनाओं तथा अन्य अपडेट जो किसानों के लिए हैं | उन्हें घर बैठे इंटरनेट पर ही उपलब्ध कर दिया जाएगा | जिससे उनका समय और पैसा भी बचेगा | इसके तहत इस सुविधा का लाभ भारत के सभी किसानों को जल्द से जल्द मिल जाएगा | इस योजना के माध्यम से प्रदेश के सभी किसान भाई भी डिजिटल प्लेटफार्म से जुड़ेंगे | जिससे डिजिटलकरण को भी बढ़ावा मिलेगा 

UP agriculture.com किसान रजिस्ट्रेशन का लाभ

  • पोर्टल के शुरू होने से किसान भाइयों को किसी भी सरकारी योजना का लाभ आसानी से मिल जाएगा |
  • किसी योजना के शुरू होने के बाद ही सभी किसानों को योजना के बारे में जानकारी मिल जाएगी |
  • पंजीकृत किसानों का डाटा इस पोर्टल पर सुरक्षित रखा जाएगा | जिससे उन्हें विभिन्न योजनाओं का लाभ समय पर तथा आसानी से दिया जा सके |
  • UP agriculture किसान रजिस्ट्रेशन के माध्यम से सरकारी दफ्तर में जाकर किसानों को लंबे लाइनों में खड़े होने से छुटकारा मिलेगा |
  • ऑनलाइन पोर्टल के द्वारा रजिस्टर किसानों को राज्य सरकार द्वारा डीबीटी की सहायता से प्रदान लाभ की आर्थिक सहायता सीधे उनके खाते में भेज दी जाएगी |

UP Agriculture 2024 रजिस्ट्रेशन के लिए पात्रता

  • केवल उत्तर प्रदेश के किसान UP agriculture रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं |
  • आवेदन करने वाला पात्र उत्तर प्रदेश का स्थाई निवासी होना चाहिए |
आवेदन हेतु महत्वपूर्ण दस्तावेज
  • आधार कार्ड
  • वोटर आईडी कार्ड
  • आधार नंबर से लिंक मोबाइल नंबर
  • मोबाइल नंबर से लिंक बैंक खाता
  • आईएफएससी कोड
  • पासपोर्ट साइज फोटो

UP agriculture पर रजिस्ट्रेशन कैसे करें

  • सबसे पहले आपको कृषि विभाग की आधिकारिक वेबसाइट upagriculture.com पर जाना है |
  • उसके बाद आपको इस प्रकार का होम पेज खुल कर आ जाएगा |

  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको पंजीकरण का विकल्प दिखेगा जिस पर आपको क्लिक कर देना है |
  • इस पेज पर आपको तीन विभागों को के तहत योजनाओं के लिए पंजीकरण करने का विकल्प दिखाई देगा |

                 1. कृषि विभाग की योजनाओं के लिए
                 2. उद्यान विभाग की योजनाओं के लिए
                 3. गन्ना विभाग योजनाओं के लिए

  • इन तीनों विकल्पों में आपको जिस विकल्प में आवेदन करना हो उसका चयन करें और उसे पर क्लिक करें |
  • इसके बाद आपके सामने पंजीकरण का फॉर्म खुल जाएगा |
  • इस फॉर्म में आपसे कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां पूछी जाएंगी जिसे आपको सही-सही भर देना है |
  • इसके बाद आपको सबमिट के बटन पर क्लिक कर देना है |
  • इसके बाद आपका पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी |

Ye Bhi Padhe- Pradhan Mantri Fasal Bima Yojana

UP Agriculture 2024 रजिस्ट्रेशन पोर्टल पर लॉगइन करने का तरीका

  • लॉगइन  करने के लिए आपको UP agriculture की ऑफिसियल वेबसाइट पर विजिट करना होगा |
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज दिखेगा |
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको यूजर लॉगइन के बॉक्स में पूछे गए सभी जानकारी को दे देना होगा |
  • इसके बाद लॉगइनके बटन पर क्लिक कर दें | जिसके बाद लॉगइन की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी |

UP agriculture पर टोकन जनरेट करने का तरीका

  • टोकन जनरेट करने के लिए आपको पहले UP agriculture की अधिकारी वेबसाइट पर जाना होगा |
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल कर आ जाएगा |
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको यंत्र खेत तालाब अनुदान के लिए टोकन निकालें के विकल्प पर क्लिक करना होगा |
  • अब आपके सामने अगला पेज कुछ इस तरह का खुलकर आ जाएगा |

  • इस पेज पर आपको कृषि यंत्र के लिए टोकन की व्यवस्था देखने को मिलेगी | जिस पर आपको यंत्रों हेतु टोकन जनरेट करें के विकल्प पर क्लिक करना होगा |
  • इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुल कर आ जाएगा |
  • इस पेज पर आपको पूछी गई सभी जानकारी को सावधानी पूर्वक भर देना है तथा सर्च कर के विकल्प पर क्लिक कर देना है |
  • इसके बाद आपको अपनी आवश्यकता अनुसार किसी एक यंत्र के विकल्प पर क्लिक करना होगा |
  • इसके बाद आपको आगे बढ़े की विकल्प पर क्लिक करे |
  • इसके बाद आपका टोकन जनरेट हो जाएगा |

Ye Bhi Padhe- PM Kisan Samman Nidhi Yojana

आवेदन की स्थिति चेक करने का तरीका

  • आपको सबसे पहले UP agriculture की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा |
  • इसके बाद आपको वेबसाइट के होम पेज पर पंजीकृत के विकल्प पर क्लिक करना होगा |
  • इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुलकर आ जाएगा |
  • जिसमें आपको किसान पंजीकरण संख्या भर के कैप्चा बॉक्स को भरकर दर्ज करके सर्च के विकल्प पर क्लिक कर देना होगा |
  • जैसे ही आप सर्च के विकल्प पर की क्लिक करेंगे वैसे ही आपके सामने आवेदन की स्थित खुलकर आ जाएगी |

लाभार्थियों की सूची देखने का तरीका

  • सबसे पहले आपको UP agriculture की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा |
  • इसमें आपकी वेबसाइट के होम पेज पर लाभार्थियों की सूची के विकल्प पर क्लिक कर देना है |
  • इसके बाद आपके सामने अगला पेज खुलकर आ जाएगा |

  • इस पेज पर आपको मदवार, योजना वार, वर्ष वार, सम्रग सीजन वार, संस्था वार, सोलर की योजनाएं हेतु, उद्यम विभाग की योजनाओं के साथ अन्य योजनाओं के लिए विकल्प दिखाई देंगे |
  • अब आपको अपनी आवश्यकता अनुसार विकल्प पर जाकर वर्ष, समस्त मौसम, समस्त विवरण को चयनित करके सूची देखें के विकल्प पर क्लिक कर देना होगा |
  • जैसे ही आप सूची देखें के विकल्प पर क्लिक करेंगे आपके सामने लाभार्थियों की सूची खुलकर आ जाएगी जिसमें आप अपना नाम भी देख सकते हैं |

UP agriculture पर अपनी पंजीकरण संख्या कैसे जाने

  • पंजीकरण संख्या देखने के लिए आपको UP agriculture की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा |
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल कर आ जाएगा |
  • जिसमें आपको पंजीकरण नंबर जाने के विकल्प पर क्लिक करना होगा |
  • इसके बाद आपके सामने एक पेज खुलकर आ जाएगा |
  • जिसमें आपको फिर से अपना पंजीकरण नंबर जाने विकल्प पर क्लिक करना होगा |
  • आपके सामने एक फॉर्म खुलकर आ जाएगा जिसमें आपका जनपद, ब्लॉक, कृषक का नाम, किसान की आईडी, मोबाइल नंबर, खाता नंबर आदि दर्ज करना होगा |
  • दर्ज करने के बाद आपको सर्च के विकल्प पर क्लिक करना होगा |
  • अब आपके सामने पंजीकरण संख्या खुलकर आ जाएगी |

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्न 

UP Agriculture की आधिकारिक वेबसाइट क्या है?

UP Agriculture की आधिकारिक वेबसाइट upagriculture.com है |

UP Agriculture पर किसान रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

UP Agriculture पर किसान रजिस्ट्रेशन करने के लिए आपको http://upagriculture.com/ जाना होगा एवं पंजीकरण के विकल्प पर क्लिक करना है | उसके बाद अपने विभाग का चयन करके जरूरी जानकारी जमा करनी है |