Diwali Date 2023- जानिए इस साल कब है दिवाली?

दोस्तों अपने देश भारत में बहुत से त्यौहार मनाये जाते हैं  | आपको तो पता ही होगा हर धर्म में अपना एक खास त्यौहार होता है जैसे कि- मुस्लिम धर्म का मुख्य त्यौहार ईद है, और ईसाईयों का मुख्य त्यौहार क्रिसमस होता है वैसे ही हिन्दू धर्म का सबसे मुख्य त्यौहार दिवाली होती है | आज हम आपको एक लेख के माध्यम से बताने वाले हैं कि इस बार दिवाली कब है और Diwali Kyu Manaya Jata Hai , कब है सबसे अच्छा मुहूर्त और दिवाली से जुड़ी सभी जानकारी इस लेख के अंदर आपको मिलेंगी |

दिवाली क्यों मनाया जाता है Diwali Kyu Manaya Jata Hai

शुरुआत से ही मान्यता है कि इस दिवाली धन कि देवी कही जाने वाली माता लक्ष्मी का जन्म हुआ था | साथ कार्तिक मास कि अमावस्या तिथि को भगवान श्री राम ने 14 वर्ष के वनवास को पूर्ण कर के अपनी जन्मभूमि अयोध्या लौटे थे | इस ख़ुशी में सम्पूर्ण आयोध्या वासियों ने उनका स्वागत करने के लिए मिट्टी के दीपों को जलाया | तभी से हर कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या कि रात को बहुत ही धूमधाम और हर्षोल्लास  के साथ दिवाली मनाई जाने लगी | दिवाली के दिन भगवान गणेश और धन की देवी कही जाने वाली माता लक्ष्मी की पूजा की जाती है | दिवाली ही हिन्दू धर्म का सबसे प्रमुख त्योहारों में से एक है | दिवाली मनाने के  के पीछे कई कहानियां प्राप्त हुई हैं | दिवाली को हिन्दू धर्म के अलावा सिख और जैन धर्मों के लोगों के द्वारा भी बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है |

इसे भी पढ़े – दीपावली कब मनाया जाता है।

दीपावली कब मनाया जायेगा 2023 में (Diwali Date 2023)

दीपावली एक दीपों का त्यौहार है | जो की कार्तिक माह की आमवस्या को बहुत ही धूमधाम और हर्सोल्लास के साथ मनाया जाता है | दिवाली के दिन दीप जलाने के साथ-साथ ख़ुशी में पटाखों को जला कर उत्साह से मनाया जाने वाला भारतीय और बहुत प्राचीन त्योहारों में से एक है |

Diwali Kyu Manaya Jata Hai

  • वर्ष 2023 नवम्बर महीने में 10 तारीख को धनतेरस धनतेरस है |
  • 11 तारीख को नरक चतुर्दशी और छोटी दिवाली है |
  • 12 तारीख को दीपावली है |
  • 13 तारीख को गोवर्धन पूजा है |
  • 14 तारीख को भैया दूज है |

2023 में दिवाली 12 नवम्बर को है या फिर 13 नवम्बर को (Diwali Date 2023)

Diwali Date 2023-  इस साल लोगों के मन में दीवाली को लेकर बहुत से संदेह उत्पन्न हो रहे हैं की दीवाली 12 तारीख को है या फिर 13 तारीख को तो हम आपको बता दें कि इस साल वर्ष 2023 में दीवाली 12 नवम्बर शाम 05:38 PM से 07:35 तक लक्ष्मी और गणेश पूजन का सबसे अच्छा मुहूर्त रहेगा |

दिवाली पर माता लक्ष्मी की पूजा क्यों की जाती है ?

Diwali Kyu Manaya Jata Hai  हमारे शास्त्रों में वर्णन किया गया है कि जब देवता और असुर मिलकर के समुद्र मंथन कर रहे थे | तब समुद्र मंथन के उपरांत 14 रत्नों की प्राप्ति हुई थी जिसमें से एक धन की देवी कहीं जाने वाली माता लक्ष्मी भी थीं। ऐसा माना जाता है कि हिंदी के कार्तिक मास की अमावस्या तिथि को माता लक्ष्मी का जन्म हुआ था इस कारण दीपावली के दिन भगवान गणेश और माता लक्ष्मी की पूजा की जाती है दीपावली के दिन ऐसी मान्यता है कि इस दिन माता लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा करने से धन, सुख-समृद्धि, वैभव एवं यश की प्राप्ति होती है और पूजा करने वाले भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं।

नरक चतुर्दशी या छोटी दीपावली (Diwali Date 2023) क्यों मनाई जाती है

हमारे शास्त्रों में विस्तार पूर्वक वर्णन किया गया है कि एक नरकासुर नाम का राक्षस था जो कि तीनों लोको में अपने आतंक से सभी देवी देवताओं व ऋषि मुनियो को अपने अत्याचार और हाहाकार की वजह से परेशान कर रखा था | तब भगवान श्री कृष्ण ने नरकासुर राक्षस का वध कर दिया | इस विजय के की खुशी में 2 दिन तक खुशियां मनाई गई थी | जिसे आज हम नरक चतुर्दशी या फिर छोटी दीपावली के नाम से जानते है

Leave a Comment