जानिए लहसुन की खेती कब और कैसे करे

लहसुन की बुवाई अक्टूबर – नवंबर के माह में करनी चाहिए। लहसुन की खेती करने के लिए जमीन का PH – 7 होना चाहिए।

लहसुन की अच्छी फसल के लिए खेत को 3-4 बार जुताई करनी चाहिए।

फिर मिट्टी में पुराने गोबर की खाद ,1हेक्टेयर खेत में 100 किलोग्राम नाइट्रोजन, 50 किलोग्राम फास्फोरस ,पोटाश और सल्फर को मिलाकर फिर से जुताई करें।

जब  पौधे लगाएं तब 35 किलोग्राम खाद डाले,पौधा लगाने के  30 दिन बाद 35 किलो खाद तथा 45 दिन बाद 30 किलो प्रति हेक्टेयर खाद डालना चाहिए।

फिर क्यारिया बना ले और सिंचाई के लिए नालियां भी।  लहसुन की गाठो  से जावे को  अलग- अलग कर 2-3 सेमी. गहराई व 7 -8 सेमी. की दूरी पर बोयें।

लहसुन के बुवाई के तुरंत बाद हल्की सिंचाई कर देनी चाहिए फिर 9 -11 दिन में सिंचाई करनी चाहिए।

बुवाई  के 25 – 27 दिन बाद पहली निराई / गुड़ाई करनी चाहिए दूसरी निराई / गुड़ाई 45 – 46 दिन बाद करनी चाहिए।

लहसुन की अच्छी फसल के लिए हमेशा खतपतवार निकालते रहे और समय-समय पर निराई/ गुड़ाई करते रहे।

जब लहसुन की पत्तियां पक जाती है और पौधो कमजोर दिखने लगते हैं तब लहसुन की खुदाई करें।

अधिक जानकारी के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें।