Nemo Shetkari Yojana 2024 | में ऑनलाइन आवेदन करे और पाए 12,000 रु प्रति वर्ष

Nemo Shetkari Yojana 2024 : नमस्कार दोस्तों जैसा कि हम लोग जानते हैं कि भारत एक कृषि प्रधान देश है जिसमें से 75% लोग खेती पर निर्भर रहते हैं और उनकी आर्थिक स्थिति खेती पर ही निर्भर रहती है इस बात को ध्यान में रखते हुए महाराष्ट्र सरकार द्वारा अपने राज्य के किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मन निधि योजना के आधार पर ही एक नई योजना की शुरुआत करने की घोषणा कर दी गई जिसका नाम Nemo Shetkari Yojana है इस योजना की सहायता से राज्य के सभी किसानों को महाराष्ट्र सरकार द्वारा हर साल ₹6000 की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी |

इस योजना को चलाने के लिए महाराष्ट्र सरकार द्वारा 2023 से 2024 के दौरान मुख्यमंत्री और वित्तमंत्री देवेंद्र फडणवीस द्वारा इस योजना को शुरू करने की घोषणा कर दी गयी है। नमो शेतकरी महासम्मान निधि योजना के अंतर्गत राज्य के 1.5 करोड़ से अधिक किसानों को लाभ  प्रदान  किया  जायेगा | यदि आप भी महाराष्ट्र के किसान हैं और Nemo Shetkari Yojana का लाभ लेना चाहते हैं और इस योजना से जुड़ी विभिन्न प्रकार की जानकारी प्रदान करना चाहते हैं तो आपको आज के इस आर्टिकल में नमो शेतकरी योजना से संबंधित सभी प्रकार की जानकारी दी जाएगी |

इसे भी पढ़े : गांव की बेटी योजना में सरकार दे रही है 500 रु की छात्रवृत्ति ऐसे करे आवेदन

Nemo Shetkari Yojana kya hai :-

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे द्वारा 9 मार्च को वर्ष 2023 से 2024 का बजट निर्धारित करते हुए राज्य के सभी किसानों के लिए नमो शेतकरी महासम्मन निधि योजना 2024 को प्रारंभ करने की घोषणा कर दी इस योजना को प्रधानमंत्री किसान सम्मन निधि योजना के आधार पर शुरू किया जा रहा है नमो शेतकरी महासम्मन निधि योजना की सहायता से पात्र किसानों को प्रत्येक वर्ष ₹6000 की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी किसानों को यह आर्थिक सहायता राशि तीन सामान किस्तों में ही दी जाएगी जिसे सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में भेजी जाएगी |

Nemo Shetkari Yojana

किसान भाइयों को खेती करने के लिए केंद्र सरकार किसान सम्मन निधि योजना के अंतर्गत ₹6000 और महाराष्ट्र सरकार द्वारा ₹6000 कुल मिलाकर प्रत्येक वर्ष ₹12000 की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी किस योजना को शुरू करने के लिए सरकार द्वारा 6900 करोड रुपए खर्च किए जाएंगे राज्य के 1.5 करोड़ किसान परिवारों को नमो शेतकरी महासम्मन निधि योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा जिससे किसानों की आय में वृद्धि हो सके और उनके जीवन यापन में सुधार आ सके |

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी 26 अक्टूबर को महाराष्ट्र राज्य का दौरा करेंगे और लाखों किसानों को 7500 करोड रुपए की विकास परियोजना की सौगात देंगे जिसकी सहायता से स्वास्थ्य रेल सड़क और तेल जैसे क्षेत्रों में कई विकास परियोजनाओं का शुभ आरंभ होगा और आधारशिला रखी जाएगी इसी समय प्रधानमंत्री द्वारा महाराष्ट्र राज्य सरकार के नमो शेतकरी महासम्मान निधि योजना की पहली किस्त भी जारी कर दी जाएगी |

जिसकी सहायता से 86 लाख से भी अधिक किसानों को लाभ मिलेगा महाराष्ट्र के किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मन निधि योजना के अंतर्गत प्रत्येक वर्ष ₹6000 और राज्य सरकार के नमो शेतकरी महासम्मान निधि योजना के अंतर्गत ₹6000 किस्तों में मिलेंगे मतलब कुल मिलाकर प्रत्येक वर्ष महाराष्ट्र के किसानों के बैंक खाते में ₹12000 की सहायता राशि दी जाएगी |

इसे भी पढ़े : PM Vishwakarma Yojana 2024 / क्या है इसका ऑनलाइन आवेदन कैसे करे ?

Nemo Shetkari Yojana Uddeshy 2024 :-

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे द्वारा Nemo Shetkari Yojana को प्रारंभ करने का मुख्य उद्देश्य राज्य के सभी किसानों को प्रतिवर्ष ₹6000 की आर्थिक सहायता से प्रदान करना है जिससे राज्य के सभी किसानों को एक अच्छा जीवन मिल सके और किसानों को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाया जा सके इसके अलावा भी सरकार द्वारा किसानों को एक रुपए प्रीमियम पर फसल का बीमा किया जाएगा |

हम आप लोगों को यह अभी बता दे कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में किसानों से बीमा प्रीमियम का 2 प्रतिशत लिया जाता है लेकिन महाराष्ट्र सरकार द्वारा फसल बीमा के लिए किसानों को केवल बीमा प्रीमियम का 1% देना होगा इससे सरकारी खजाने में हर साल 3212 करोड रुपए का बोझ पड़ेगा परंतु सरकार का केवल एक लक्ष्य है कि राज्य के किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाएं |

इसे भी पढ़े : नारी सम्मान योजना क्या है और फॉर्म कैसे भरे

Nemo Shetkari Maha Samman Nidhi Yojana 2024 के लाभ

  • Nemo Shetkari Yojana केंद्र सरकार की पीएम किसान सम्मन निधि योजना जैसे ही एक योजना है |
  • Nemo Shetkari Yojana का मुख्य उद्देश्य महाराष्ट्र सरकार द्वारा किसान परिवार को प्रत्येक वर्ष ₹6000 की सहायता राशि प्रदान करना है |
  • यह आर्थिक सहायता राशि सीधे लाभ लेने योग्य किसानों के बैंक खाते में भेजी जाएगी |
  • महाराष्ट्र के किसानों को अब प्रत्येक वर्ष ₹12000 की हार्दिक सहायता मिलेगी इसमें से 50 प्रतिशत महाराष्ट्र सरकार की ओर से और दूसरा 50% केंद्र सरकार की तरफ से दिया जाता है |
  • इन दोनों योजनाओं के माध्यम से किसानों को प्रतिवर्ष ₹12000 की आर्थिक सहायता का लाभ मिलेगा |
  • Nemo Shetkari Yojana का लाभ लेने योग्य किसानों को तीन किस्तों में सहायता राशि प्रदान की जाएगी |
  • हर 4 महीने में किसानों के बैंक खाते में ₹2000 जमा किया जाएगा |
  • राज्य के 1.5 करोड़ किसान परिवारों को इस योजना का लाभ दिया जाएगा |
  • प्रत्येक वर्ष 6900 करोड रुपए सरकार द्वारा इस योजना को चलाने के लिए खर्च किए जाएंगे |
  • Nemo Shetkari Yojana किसानो को आत्मनिर्भर बनाने के लिए शुरू किया गया है |
  • इसके अलावा केवल एक रुपए के प्रीमियम में फसल बीमा प्रदान किया जाएगा |

Nemo Shetkari Yojana Eligibility Criteria :-

  • Nemo Shetkari Yojana में आवेदन करने के लिए आवेदक को महाराष्ट्र का मूल निवासी होना आवश्यक है |
  • इस योजना के अंतर्गत केवल राज्य के किसानों को ही आवेदन करने योग्य माना जाएगा |
  • किसान के पास अपनी खुद की जमीन होनी चाहिए |
  • आवेदन किसान को महाराष्ट्र के कृषि विभाग में पंजीकृत होना चाहिए |
  • आवेदक का बैंक खाता होना अनिवार्य है जो आधार कार्ड से लिंक हो |

Nemo Shetkari Yojana Jaruri Documents :-

नमो शेतकरी महासम्मन निधि योजना के अंतर्गत आवेदन करने के लिए आपके पास नीचे दिए गए दस्तावेज होना जरूरी है जैसे

  • महाराष्ट्र का निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • आधार कार्ड
  • बैंक खाता विवरण
  • जमीनी दस्तावेज
  • खेत का विवरण
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर

Nemo Shetkari Yojana Online Registration 2024 :-

Nemo Shetkari Yojana के अंतर्गत आवेदन करने के लिए लाभार्थी को किसी भी प्रकार की प्रक्रिया को फॉलो नहीं करना है | सरकार द्वारा जारी की गई प्रधानमंत्री किसान सम्मन निधि योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को इस योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा योजना के पात्र सभी लाभार्थियों की सूची किसान सम्मन निधि योजना की अधिकारी वेबसाइट से जाकर आप आसानी से चेक कर सकते हैं |

Leave a Comment