हेलो दोस्तों स्वागत है आज के इस पोस्ट के माध्यम से हम आपको UP Agriculture ke Labh के बारे में बताएंगे यदि आप भी सरकारद्वारा किसानों के लिए चलाई गयी योजनाओं का लाभ उठाना चाहते हैं तो इस ब्लॉग को अंत तक अवश्य पढ़ें |
UP Agriculture ke Labh 2024- हमारी राज्य सरकार तथा केंद्र सरकार हमारे किसानों के हित के लिए समय-समय पर बहुत सी योजनाएं निकालती रहती है, परंतु इन योजनाओं का लाभ लेने के लिए पहले के समय में किसानों को किसी सरकारी दफ्तर या फिर अलग-अलग पोर्टल पर जाना पड़ता था | इससे उन्हें सभी योजनओं की जानकारी अच्छे से नहीं मिल पाती थी तथा चक्कर काटने में बहुत सी परेशानियों का सामना करना पड़ता था और उनका काफी अधिक धन भी खर्च होता था | जिसके कारण किसान साथियों के लिए राज्य सरकार ने UP Agriculture 2024 पोर्टल की शुरुआत की |
UP Agriculture 2024
इन सभी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए हमारी राज्य सरकार ने कृषि विभाग की आधिकारिक वेबसाइट UPAgriculture com को चलाया है | इस पोर्टल के माध्यम से किसानों के लिए आयी हुई किसी भी सूचना तथा उसे रजिस्ट्रेशन से संबंधित सभी जानकारी समय-समय पर मिलती रहेगी | इस पोर्केटल के द्वारा किसान किसी भी UP Agriculture ke Labh घर बैठे वे भी आसानी से देख सकते हैं |

हमारे प्रदेश सरकार द्वारा UP Agriculture कृषि पोर्टल को चलाने का सिर्फ एक ही लक्ष्य था, कि केंद्र सरकार तथा राज्य सरकार द्वारा संचालित की गई सभी योजनाओं की जानकारी जल्द से जल्द हमारे उत्तर प्रदेश के किसानों को मिल सके और और किसान भाई बिना किसी परेशानी के घर बैठे उसे योजना का लाभ ले सके और अपनी कृषि को आगे बढ़ाने में सक्षम हो सकें |
इसे भी पढ़ें- UP Agriculture Kisan Registration 2024
UP Agriculture ke Labh
- राज्य सरकार द्वारा किसान साथियों के लिए शुरू की गई सभी योजनाओं का पंजीकरण एक ही पोर्टल पर किया जाएगा |
- सरकारी योजनाओं की जानकारी तथा कृषि से संबंधित अपडेट हमेशा मिलती रहेगी |
- राज्य सरकार द्वारा किसानों से जुड़ी सभी सेवाओं और सूचनाओं की जानकारी ऑनलाइन घर बैठे मिलेगी |
- इस पोर्टल के माध्यम से किसान अपने लाभ प्राप्त करने की प्रगति को देख सकते हैं |
- पोर्टल के माध्यम से किसी भी योजना के लाभार्थी अपनी सूची देख सकते हैं |
- इस पोर्टल में पंजीकरण करने से किसान अपने मिले हुए लाभ का विवरण आसानी से देख सकते हैं |
- UP Agriculture पोर्टल के माध्यम से किसानों को घर बैठे ऑनलाइन किसान पाठशाला भी मिलेगी | जिसमें उन्हें खेती से संबंधित तमाम जानकारी प्रदान की जाएगी |
- पोर्टल के माध्यम से योजनाओं का लाभ किन-किन किसानों को मिलेगा यह विवरण आसानी से देख सकते हैं |
- किसानों की समस्या की सुनवाई तथा उनका निवारण जल्द से जल्द किया जाएगा |
- इस पोर्टल के माध्यम से पंजीकृत किसान के अनुदान का लाभ सीधा उनके खाते में भेजा जाएगा |
- किसान इस पोर्टल के माध्यम से किसको-किसको और कहां-कहां लाभ मिला इसकी सूची भी देख सकेंगे |
- UP Agriculture कृषि पोर्टल पर पंजीकृत किसानों की डाटा सुरक्षित रखा जाएगा | जिससे उन्हें आने वाली योजनाओं का लाभ समय पर तथा आसानी से दिया जा सके |
- इस पोर्टल के माध्यम से किसान अलग-अलग योजनाओं का लाभ लेने के लिए अलग-अलग पोर्टलों पर रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया से बचेंगे |
- इस पोर्टल की शुरुआत से सभी किसान डिजिटल हो जाएंगे जिससे डिजिटलीकरण को भी बढ़ावा मिलेगा |
- पोर्टल का सबसे बड़ा लाभ यह है कि सरकार द्वारा चलाई गई योजनाओं के लाभ को प्राप्त करने के लिए अलग-अलग पोर्टल तथा सरकारी दफ्तरों का चक्कर नहीं काटना पड़ेगा
- इस पोर्टल के माध्यम से किसानों के समय के साथ-साथ काफी धन की भी बचत होगी |
पंजीकरण तथा डीबीटी हेल्पलाइन नंबर
यदि किसी किसान up Agriculture ke Labh लेने में कोई प्रॉब्लम हो तो किसान भाई इस पोर्टल पर विजिट कर सकते है या UP Agriculture पोर्टल पर पंजीकरण करने में समस्या आ रही है या पंजीकरण होने के बाद खाते में अनुदान का पैसा आने में समस्या हो रही है तो दिए गए हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करें या फिर दिए गए ईमेल पर ईमेल करें | जहां आपकी समस्या का निवारण जल्द से जल्द अवश्य होगा |
हेल्पलाइन नंबर- 7839883124 (कार्य दिवस में)
Email- [email protected]