Lokwan gehu ki kheti- लोकवन गेहूँ की खेती से करे मोटी कमाई |

Lokwan gehu ki kheti- नमस्कार किसान भाइयों आपको पता ही होगा की भारत पूरे विश्व भर में गेहूँ के उत्पादन में तीसरे स्थान पर आता है | और भारत के खाद्यान्न में गेहूँ का प्रमुख स्थान है | भारत के कोई भी ऐसा राज्य नहीं है जहाँ की थालियां बिना गेहूँ के चपाती या अन्य किसी पकवान बिना सज सकें | भारत में सबसे ज्यादा गेहूँ उत्पादन करने वाला राज्य पंजाब है |

वैसे तो गेंहू की बहुत सी वेरायटी मौजूद हैं | परन्तु इस समय गेहूं की लोकवन वेरायटी बहुत ही चर्चा का विषय बानी हुई है | आज के समय में पूरे विश्व भर में लोकवन गेंहू धूम मचा रहा है | लोकवन  गेहूं अपनी कीमत और पैदावार के कारण ज्यादा विख्यात हो रहा है | हमारे किसान भाई भी लोकवन गेहूं की खेती कर के बहुत अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं | लोकवन गेहूं बहुत ही स्वादिष्ट होता है और इस किस्म कि खेती करना भी सरल होता है |

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से बताने वाले हैं कि लोकवन गेहूं की खेती (Lokwan gehu ki kheti) कर के हमारे प्रिय किसान भाई भी कैसे अपनी खेती ज्यादा मुनाफा कमा सकते हैं | क्या है इसकी खासियत क्यों रहती है इसकी बाजारों में ज्यादा मांग तो सम्पूर्ण जानकारी के लिए लेख के पूरा पढ़े |

लोकवन गेहूं की खेती (Lokwan gehu ki kheti) की जानकारी

किसान भाइयों अगर आप भी इस वर्ष लोकवन गेहूं की खेती (Lokwan gehu ki kheti) करना चाहते हैं, तो आप बिल्कुल सही कृषि पोर्टल पर आए हैं | जैसा कि आप लोग जानते हैं कि रबी के सीजन में फसलों को कम पानी और कम सिंचाई की आवश्यकता होती है | इसी में से एक गेहूं की लोकवन किस्म है | जिसकी बाजार में हमेशा अधिक मांग रहती है |

इसका भाव भी इस साल 2200 से 3000 के बीच में है जो कि अन्य किस्मों की तुलना में ज्यादा ही है | इसकी पैदावार भी अन्य किस्मों के मुकाबले अधिक होती है | अगर आप लोकवन गेहूं की खेती करना चाहते हैं, तो आपको इसकी खेती में अत्यधिक मुनाफा मिलेगा और पानी के साथ-साथ मेहनत की भी कम आवश्यकता होगी और उपज अत्यधिक मिलेगी |

Lokwan gehu ki kheti

लोकवन गेहूँ की खेती कैसे करें ? Lokwan gehu ki kheti kaise karen 

लोकवन गेहूँ की खेती (Lokwan gehu ki kheti) कर के अच्छी पैदावार और मुनाफा कमाने के लिए आपको कई महत्वपूर्ण बिंदुओं को ध्यानपूर्वक पढ़ना होगा | जैसे- खेत की तैयारी के साथ-साथ गेहूं के बीज की बुवाई, रोग नियंत्रण, कटाई आदि | इन बिंदुओं को ध्यान पूर्वक पढ़ की और उपयोग करके आप अपने लोगों कि किसी को बेहतर बना सकते हैं | जो कि आगे विस्तार पूर्वक वर्णित है |

इसे भी पढ़ें-  जानिए क्या है काला गेहू किसान कर रहे इसकी खेती से ज्यादा मुनाफा

खेत की तैयारी                                                          

लोकवन गेहूँ की खेती (Lokwan gehu ki kheti) के लिए बलुई दोमट, भूरी दोमट, चिकनी मृदा, मटियार भूरी मृदा सबसे अच्छी मानी जाती हैं | इस भूमि में लोकवन गेहूँ की खेती करने पर फसल अच्छी तरीके से वृद्धि करती है और पैदावार भी अच्छी होती है | खेत कि तैयारी की लिए सबसे पहले आपको खेत की मिट्टी की जांच कर लेनी है | इसके बाद उसमें गाय, भैंस और अन्य पशुओं की सूखी गोबर की खाद बुवाई से पहले खेत में डालकर दो से तीन बार गहरी जुताई कर लेनी चाहिए | अगर खेत में नमी न हो तो आप पहले खेत की हल्की सिंचाई करें, जिससे नमी आ जाएगी और गेहूं अच्छी तरीके से अंकुरित होगा |

बीज का शोधन और बुवाई 

लोकवन गेहूँ की खेती (Lokwan gehu ki kheti) के लिए उपयुक्त बीज का शोधन करना बहुत ही आवश्यक होता है | बीज का शोधन करने से बीज अच्छे से अंकुरित होता है तथा इसमें किसी भी प्रकार के रोगों के आने का खतरा भी कम होता है बीज के शोधन के लिए आप थीरम, मैंकोजेब जैसी दवाइयों का प्रयोग कर सकते हैं जो कि आपको आसानी से बीज भंडार पर मिल जाएंगी | गेहूं की बुवाई आपको सामान्य तरीके से ही करनी होगी | आपको इसमें कार्बनडाजिम 50%wp 2 से 3 ग्राम दवा प्रति किलो के हिसाब से सिड्रिल मशीन से बुवाई करने के लिए डाल देनी चाहिए |

इसे भी पढ़ें- मशरूम की खेती घर पर कैसे करें

जलवायु

किसी भी फसल के अच्छी वृद्धि और पैदावार के लिए जलवायु का होना बहुत ही आवश्यक है | वैसे ही लोकवन गेहूँ की खेती (Lokwan gehu ki kheti) के लिए आपको समझो जलवायु की आवश्यकता होगी | इसके लिए सबसे उपयुक्त तापमान 20 से 25 सेंटीग्रेड अनुकूल माना जाता है |

सिंचाई 

लोकवन गेहूँ की खेती (Lokwan gehu ki kheti) में लगभग 3 से 4 सिंचाई पर्याप्त होती है | गेहूं की पहली सिंचाई लगभग 10 से 20 दिन के अंतराल में करनी चाहिए | इसके बाद इसकी सिंचाई 40 से 45 दिनों के अंतराल में करनी चाहिए | तीसरी सिंचाई इसकी फूल आने पर करनी चाहिए | चौथी सिंचाई जब डेन बनने लगे तो दूधिया अवस्था में करनी चाहिए | इससे आपकी फसल 50 से 60 क्विंटल प्रति हेक्टेयर के हिसाब से पैदावार मिलती है |

रोग नियंत्रण 
  1. लोकवन गेहूं में रोग नियंत्रण के लिए बीज को उपचारित करके ही बुवाई करें |
  2. खेत में किसी भी प्रकार के खरपतवार न होने दें इसके लिए दवाइयों का छिड़काव करें क्योंकि अन्य खरपतवार से गेहूं में भी कीट पतंगे आ सकती हैं |
  3. फसल की सिंचाई अत्यधिक ना करें क्योंकि फसल में पीलापन आ सकता है |
  4. वायुमंडल का तापमान काफी कम हो जाने पर माहू/चेपा रोग लगने की संभावना होती है | इसका समय पर उपचार करें |
लोकवन गेहूँ की विशेषता  
  1. लोकवन गेहूं देखने में चमकीले सुनहरे रंग का होता है जो की काफी आकर्षक लगता है |
  2. लोकल गेहूं का उपयोग बहुत सी बड़ी-बड़ी कंपनियां बिस्किट और कुछ पौष्टिक खाद्य पदार्थ बनाने में करती हैं इस कारण औद्योगिक कंपनियों इसे खरीदना अत्यधिक पसंद करती हैं क्योंकि इससे बने खाद्य पदार्थ अत्यधिक स्वादिष्ट होते हैं |
  3. लोकवन गेहूं के उपयोग से रवा, मैदा तथा बहुत सी सामग्रियां बनाई जाती हैं |
  4. इस गेहूं के दाने अन्य गेहूं के मुकाबले ज्यादा चमकदार और वजनदार होते हैं |
  5. अन्य गेहूं की खेती की तुलना में लोकवन गेहूं की खेती में पैदावार अधिक होती है, जिससे किसानों को अधिक मुनाफा मिलता है |
  6. अन्य गेहूं के अपेक्षा इस गेहूं का भाव भी अधिक होता है |

Lokwan gehu ki kheti

लोकवन गेहूँ की वेरायटी की बाजार में ज्यादा मांग क्यों है ?

बाजार में लोगों की मांग बहुत अधिक है यह गेहूं खाने में अत्यधिक स्वादिष्ट और पौष्टिक गुणों से भरपूर है | यह दिखने में भी चमकदार और काफी आकर्षक लगता है | इस गेहूं की सबसे अधिक मांग इसलिए है | क्योंकि इसका उपयोग बहुत सी कंपनियां अपने खाद्य उत्पादों को बनाने में करते हैं | यह गेहूं कम सिंचाई मैं अत्यधिक पैदावार दे देता है जो की सामान्य किस्म के मुकाबले बहुत अधिक होता है |

पैदावार और कीमत 

लोकवन गेहूं की खेती (Lokwan gehu ki kheti) में सामान्य गेहूं की अपेक्षा अत्यधिक पैदावार होती है | यह एक हेक्टेयर में लगभग 55 से 65 क्विंटल की उपज प्रदान कर देता है | इस साल इस गेहूं की कीमत 2200 से ₹3000 प्रति कुंतल है | इस गेहूँ की पैदावार और भाव को देखते हुए ज्यादातर किसान भाई लोकवन गेहूँ की खेती करने की सोच रहें हैं | तो आशा करता हूँ की आपको लोकवन गेहूँ की खेती (Lokwan gehu ki kheti) से सम्बंधित सभी जानकारी मिल गयी होगी | धन्यवाद !

सामान्यतः पूछे जानें वाले प्रश्न 

लोकवन गेहूँ की कीमत क्या है ?

लोकवन गेहूं की कीमत 2200 से 3000 रुपये कुंतल तक होती है जो की अन्य किसी वेरायटी से अधिक ही है |

लोकवन गेहूं 1 हेक्टेयर में कितने कुंतल की पैदावार दे देता है ?

लोकवन गेहूं 1 हेक्टेयर में 55 से 60 कुंतल की पैदावार दे देता है जो कि किसी अन्य कोई किस्म इतनी उपज नहीं देती है |

लोकवन गेहू की खेती (Lokwan gehu ki kheti) कहाँ की जा सकती है ?

लोकवन गेहूँ की खेती भारत के महाराष्ट्र और गुजरात में ज्यादा की जाती है, परन्तु इसकी खेती सम्पूर्ण भारत में की जा सकती है |

Leave a Comment