Avocado ki kheti- मक्खन फल से करें मोटी कमाई, फायदे तथा खेती की विधि |

एवोकाडो के बारे में जानकारी      

एवोकाडो एक विशेष प्रकार का विदेशी फल है | इसे मक्खन फल भी कहते हैं | इसका वैज्ञानिक नाम पर्सिया अमेरिकाना है | यह एक सुपर फूड है | आज सारी दुनिया तरह-तरह की पौष्टिक आहार की ओर  रही है | जिसके कारण यह अपनी औषधीय गुण और स्वास्थ्यवर्धक तत्वों की वजह से काफी ज्यादा विख्यात हो रहा है |  एवोकाडो की खेती (Avocado ki kheti) विदेश में बहुत अधिक मात्रा में की जाती है |

भारत के ज्यादातर लोग इस फल के बारे में नहीं जानते होंगे, परंतु यह अपने गुण के कारण धीरे-धीरे भारत में भी प्रसिद्ध हो रहा है | एवोकाडो फल की उत्पत्ति लगभग 7000 साल पहले दक्षिणी मेक्सिको और कोलंबिया शहर में हुई थी | यह फल हरे रंग का नाशपाती की तरह दिखता है अब बड़े आकार का गुड़ा उधर फल होता है | इसके अंदर गोल बड़ा बीज होता है |

इस ब्लॉग के माध्यम से जानें कि एवोकाडो की खेती (Avocado ki kheti) कैसे करें तथा इसके फायदे तथा नुकसान की पूरी जानकारी |

एवोकाडो फल विशेषता

एवोकाडो एक बेहतरीन सुपर फूड है | जिसे खाने से हमारे शरीर की कई समस्या को दूर किया जा सकता है | एवोकाडो में काफी ज्यादा मात्रा में फैटी एसिड, विटामिन A, B, E, फाइबर, मिनरल्स, प्रोटीन और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं | एवोकाडो में बीटा सीटोस्टेरॉल जो कोलेस्ट्रॉल को कम करने में हेल्प करता है और हार्ट को हेल्दी रखता है | एवोकाडो में एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं | इसके अलावा यह जायंट्स और मसल्स की स्वेली को कम करने में भी हेल्प करते हैं | इसमें विटामिन A, B अच्छी मात्रा में पाया जाता है | जिससे आंखों की रोशनी तेज होती है | एवोकाडो में विटामिन K पाया जाता है |

सिर्फ आधे एवोकाडो से बॉडी को जरूरत का 5% विटामिन मिल जाता है | एवोकाडो में काफी ज्यादा मात्रा में फाइबर होता है जो डाइजेस्टिव सिस्टम को ठीक से चलने में मदद करता है एवोकाडो आयल स्किन और बालों के लिए बहुत फायदेमंद होता है | परन्तु अगर आप ज्यादा मात्रा में इसे खा लेते हैं तो यह आपको नुकसान भी पहुंचा सकता है |

(Avocado ki kheti)

एवोकाडो फल के फायदे   

  • एवोकाडो खाने से हमारे शरीर की हड्डियाँ मजबूत होती हैं |
  • मक्खन फल का सेवन डायबटीज रोगियों के लिए फायदेमंद साबित होता है |
  • मोटापा को नियंत्रित करता है |
  • एवोकाडो के सेवन से आखों की रोशनी तेज होती है |
  • एवोकाडो के सेवन से कोलेस्ट्रोल को कम करता है |
  • एवोकाडो के सेवन से ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहता है |
  • एवोकाडो खाने से दिल की परेशानियाँ कमी होती हैं |
  • एवोकाडो खाने से कैंसर का खतरा कम होता है |

एवोकाडो की खेती (Avocado ki kheti) से सम्बंधित जानकारी 

भारत एक ऐसा देश है | जहाँ की मिट्टी में किसी भी प्रकार की खेती करने के लिए उपजाऊ मिट्टी उपलब्ध है | जी हाँ दोस्तों जिसमें एवोकाडो की खेती (Avocado ki kheti) करने के लिए बहुत सी महत्वपूर्ण बिन्दुओं की तरफ ध्यान देना होगा, जैसे कि- खेत की तैयारी, बेस्ट किस्म, जलवायु, खरपतवार नियंत्रण, रोग नियंत्रण, सिचाई, कटाई आदि | यह सभी महत्वपूर्ण बिन्दुएँ नीचे विस्तार पूर्वक दर्शायी गयी हैं |

इसे भी पढ़ें- Blueberry Farming in India- भारत में ब्लूबेरी की खेती

एवोकाडो की प्रमुख किस्में 

  1. फुएर्टे
  2. पिंकर्टन
  3. हैस
  4. पर्पल
  5. पोलक
  6. हरा
  7. गोल
  8. पेराडेनिया पर्पल हाइब्रिड
  9. ट्रैप
  10. लॉन्ग

उपयुक्त मिट्टी और खेत की तैयारी 

एवोकाडो की खेती (Avocado ki kheti) कर रहे किसानों के अनुसार एवोकाडो की खेती (Avocado ki kheti) करने के लिए वैसे तो कोई भी उपजाऊ मिट्टी चलेगी, परन्तु चिकनी मिट्टी सबसे उपयुक्त मानी जाती है | इसकी खेती के लिए मिट्टी की चिकनाई बहुत अधिक होनी चाहिए क्योंकि इसके पौधों को 50-60 प्रतिशत नमी की आवश्यकता होती है |

एवोकाडो की खेती (Avocado ki kheti) करने के लिए आप जिस मिट्टी का उपयोग करें | उसका ph मान 5 से 6 के बीच होना चाहिए | इसकी खेती के लिए 50 से 60% नमी की आवश्यकता होती है | चिकनी मिट्टी में जीवाश्म की मात्रा अधिक होने पर इस मिट्टी में एवोकाडो के फल अधिक लगते हैं |

पौधे लगाने के लिए खेत में पहले पतवार को अच्छी तरह से साफ कर दें | इसके बाद खेत की अच्छी तरह से गहरी जुताई कर लें | फिर खेत को पानी से भरते दें |जब पानी अच्छी तरह से सुख जाए तो उसमें रोटावेटर से जोत कर अच्छे से मिट्टी को भुरभुरी बना ले |

पौधों की रोपाई कैसे करें 

एवोकाडो की खेती (Avocado ki kheti) मैं पौधों की रोपाई करने के लिए आपको पौधों की आवश्यकता होगी | जो कि आपको किसी भी कृषि संस्थान या फिर ऑनलाइन मिल सकती है | जिसकी कीमत आपको लगभग 1000 से 3000 पौधे के बीच पड़ जायेगी | जो की स्थान ओर किस्म के हिसाब से अलग-अलग हो सकती हैं |

अगर आप एक एकड़ में एक एवोकाडो की खेती (Avocado ki kheti) कर रहे हैं तो लगभग 160 से 170 पौधे लगेंगे | पहले खेत को पाटा लगाकर या फिर रोटावेटर से समतल कर ले इसके बाद खेत में लगभग 3.5 मीटर की दूरी पर 1 वर्ग मीटर चौड़ा गड्ढा तैयार करने लें | तैयार किए गए गड्ढों में मिट्टी और जैविक खाद को 1:1 के अनुपात में मिलाकर भर दें | इसके बाद में पौधों की रोपाई कर देते हैं |

एवोकाडो की खेती (Avocado ki kheti) में पौधों की रोपाई करने के लिए सबसे अच्छा समय नवम्बर का महीना होता है |

इसे भी पढ़ें-  महोगनी की खेती से महज 12 साल में करोड़ो कमाएं, जानिए कैसे करें खेती, सम्पूर्ण जानकारी |

सिंचाई प्रबंधन

एवोकाडो की खेती (Avocado ki kheti) में अगर सिंचाई की बात की जाए तो पहली सिचाई पौधे के लगाने के तुरंत बाद कर देनी चाहिए | गर्मियों में 3 से 4 हफ्ते में सिर्फ एक बार पानी दें, तथा सर्दी के सीजन में नमी को बनाए रखने के लिए मल्चिंग पेपर का इस्तेमाल करें, तथा बारिश के मौसम में प्लांट को आवश्यकता पड़ने पर ही सिंचाई करें और अधिक जल भर जाने पर खेत से पानी को बाहर निकाल दें इससे पौधे के ख़राब होने खतरा बना रहता है सिंचाई करने के लिए ड्रिप विधि का प्रयोग ज्यादा उचित होता है |

फल की कटाई 

एवोकाडो के वृक्ष को तैयार होने में लगभग 3 से 4 साल का समय लगता है | इसके बाद इसमें पहले फल प्राप्त होता है | जब इसके फल के रंग में परिवर्तन आने लगे तब इसे पेड़ से तोड़ लेना चाहिए | इसका फल ब्लैक और ग्रीन दोनों कलर का होता है | कटाई के पहले फल के बीज पीले अथवा सफेद रंग के होते हैं और जब पक के तैयार हो जाते हैं तो यह बीज गहरे भूरे रंग के हो जाते हैं इन फलों को पकने में 5 से 10 दिन का समय लगता है | और एक कटाई के बाद भी नरम ही रहते हैं |

एवोकाडो के पेड़ में 1 साल में 200 से 500 फल की औसत उपज प्राप्त की जा सकती है जब पेड़ 10 से 12 साल का हो जाता है तो इसमें लगभग 300 से 400 फल ही प्राप्त होते हैं

एवोकाडो की खेती (Avocado Fruit ki kheti) में लागत

एवोकाडो की खेती (Avocado ki kheti) करने के लिए अगर लागत की बात की जाए तो आप सिर्फ एक साल पैसा लगाकर हर साल 10 से 12 लाख की कमाई कर सकते हैं आपको पहले साल में ₹2000 प्रति पेड़ की दर से 160 पेड़ एक एकड़ में लगेंगे | जिसकी लागत 320000 होगी जोकि पौधे और स्थान के हिसाब से घट या बढ़ सकती है और इसके खाद, ड्रिप इरीगेशन, मजदूरी तथा खेत की तैयारी का अन्य खर्च लगभग 1 लाख आएगा | दूसरे साल इसमें खाद्य तथा स्प्रे का खर्च लगभग 50000 आएगा | तीसरे साल इसमें 75000 का खर्च आएगा और हर साल तक इसमें 75000 का खर्च आएगा |

एवोकाडो की खेती में मुनाफा

एवोकाडो की खेती (Avocado ki kheti) में अगर मुनाफा की बात की जाए तो एवोकाडो मार्केट में 1200 से लेकर ₹2000 प्रति किलो के दर से बिकता है अगर आप एक एकड़ में एवोकाडो की खेती (Avocado ki kheti) कर रहे हैं तो आप 1 साल में 10 से 12 लाख रुपए कमा सकते हैं | जिसमें एवोकाडो की पैदावार एक एकड़ में लगभग 6 टन मिल सकती है यह कीमत तो रिटेल मार्केट में मिलेगी और अगर आप इसे अपने नजदीकी शहर में फल वाली दुकान या व्यापारियों से बेचते हैं तो आपको और अधिक मुनाफा मिल सकता है |

समान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्न

1 किलो एवोकाडो की कीमत क्या है ?

1 किलो एवोकाडो 1200 से 2000 रुपये किलो की दर से मिलाता है |

एवोकाडो में कौन कौन से तत्व पाए जाते हैं ?

एवोकाडो एक सुपर फ़ूड है | एवोकाडो में बहुतअधिक मात्रा में फैटी एसिड, विटामिन A, B, E, फाइबर, मिनरल्स, प्रोटीन, और एंटी ऑक्सीडेंट मौजूद होते हैं जो कि हमारी शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं |

एवोकाडो की खेती में लागत तथा मुनाफा कितना होता है ?

एवोकाडो की खेती (Avocado ki kheti) में लागत सिर्फ एक बार लगाती है जो कि लगभग 3 लाख तक होती है और हर साल 10 से 12 लाख का मुनाफा होता रहता है जो कि कई सालों तक होता रहता है |

Leave a Comment